मेडिकल संचालक की मौत के मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार, महिला का पहला प्रेमी निकला मास्टरमाइंड

लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीते दिनो प्रेम प्रसंग के चलते खीर में गोलियां मिलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्या के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने गांव फतेहगढ़ खिलेरीबास में अवैध संबंधों और प्रोपर्टी हड़पने की नीयत केमिस्ट की हत्या मामले में महिला के पहले प्रेमी को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोप ने बताया कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंकने की योजना बनाई थी लेकिन नहर में पानी नहीं होने के कारण आरोपी पति-पत्नी उसे सड़क पर फेंक आए थे ताकि मौत को हादसे की शकल दी जा सके। जांच अधिकारी एसआई कैलाशप्रसाद मीणा ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक धर्मपाल शर्मा निवासी देवासर हाल फतेहगढ़ की हत्या मामले में गिरफ्तार महिला सुमन व उसके पति रायसिंह से पूछताछ के दौरान पता चला कि एक और व्यक्ति इस हत्याकांड में शामिल है। दंपती को जेल भिजवाने के बाद अनुसंधान के दौरान संदेह के दायरे में आए राजेंद्र उर्फ छोटा लाला पुत्र नेतराम निवासी चक 23 एसएसडब्ल्यू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

 

उसने कबूल किया कि उसके सुमन के साथ विवाह से पहले के संबंध थे। धर्मपाल के संपर्क में आने के बाद से सुमन ने उससे दूरी बना ली थी जिसके बाद वह उसे कभी-कभार गुपचुप तरीके से मिलती थी। इस बीच सुमन ने धर्मपाल की ओर से उसकी पुत्री पर बुरी नजर रखने के बारे में बताया जिस पर रायसिंह के साथ मिलकर षडय़ंत्र रचा। उसका मकसद इतना ही था कि सुमन उसके संपर्क में रहे और रास्ते का कांटा निकल जाए। हत्या के बाद पकड़े नहीं जाए इसलिए उसने कमरे जो खून बिखरा था उसे कुई में डाल दिया और दस्ताने जला दिए जबकि मोबाइल की बैटरी व सिम भी निकाल दी।

Related Posts



टिप्पणियाँ