साम्प्रदायिक सदभावना को बिगाडऩे वाले ओकेन्द्र राणा सहित चार युवकों को भेजा जेल

– पूगल पुलिस थाना क्षेत्र के डेली तलायी गांव का मामला
लॉयन न्यूज, बीकानेर। साम्प्रदायिक सदभावना को बिगाडऩे वाले हरियाणा के ओकेन्द्र राणा सहित चार युवकों को पूगल पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां जेसी करवा दिया गया। पुलिस के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार में चार युवक सवार थे जो कि डेलीतलाई गांव के चौराहे पर महाराणा प्रताप की फोटो लगाकर व फोटो पर माला पहनाकर पूगल की तरफ भाग रहे थे। सूचना पर पुलिस ने पीछा करते हुए 29 आरडी पूली पर पहुंची तो स्विफ्ट कार का एक जीप के साथ एक्सीडेंट हो गया। स्विफ्ट गाड़ी में सवार चारों युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गये युवक हरियाणा के भिवानी क्षेत्र निवासी ओकेन्द्र राणा, सुनील सिंह, प्रदीप राणा व उत्तरप्रदेश निवासी अभिषेक प्रताप है। जिन पर डेलीतलाई में दो समुदायों के बीच भावनाओं को आहत कर साम्प्रदायिक सदभावना बिगाडऩे के मामले में मुकदमा दर्ज किया।

Related Posts



टिप्पणियाँ