शर्मा ने किया सेवा आश्रम का निरीक्षण,व्यवस्थाओं की सराहना

लॉयन न्यूज,बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व चाईल्ड राईटस के महेश चंद्र शर्मा आज बीकानेर के दौरे पर रहें। इस दौरान शर्मा ने आज सौर चेतना एवं ऊर्जा विज्ञान शोध संस्थान द्वारा संचालित विमंदित पुर्नवास गृह का निरीक्षण किया। शर्मा ने सेवा आश्रम का जब निरीक्षण करने पहुंचे तो बच्चों ने तिलक निकालकर शर्मा का स्वागत किया। शर्मा ने सेवा आश्रम में बच्चों से मुलाकात की और उनके हालचाल जाने। शर्मा ने बताया कि आश्रम में व्यवस्थाएं बहुत अच्छी थी। निरीक्षण के दौरान शर्मा ने आश्रम के कक्षों,रसोईघर व बच्चो के व्यावसायिक प्रशिक्षण के सम्बंध में जानकारी ली और आश्रम की व्यवस्थाओं की सराहना की। निरीक्षण के दोरान आश्रम के सुपरवाइजर मनोाज कुमावत ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में शर्मा को विस्तार से अवगत करवाया। इस दोरान एल.डी.पंवार,कविता स्वामी,अरविंद आचार्य,शारदा चौधरी,भावना गौड़,लक्ष्मी रावत,शशिकल उपस्थित रहीं।

Related Posts



टिप्पणियाँ