दहेज में धन की मांग,विवाहिता को मारपीट कर बच्चों सहित निकाला घर से

लॉयन न्यूज,बीकानेर। दहेज के लिए परेशान करने और स्त्री लज्जा भंग करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में नापासर थाने में प्रार्थिया ने अपने ससुराल पक्ष वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ 17 वर्षों से दहेज के लिए तंग परेशान करने,स्त्रीधन हड़पने,मर्यादा भंग करने,मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया। थानाधिकारी जगदीश पाण्डर ने बताया कि प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 2002 में उसकी शादी नोखा निवासी मनोज कुमार तिवाड़ी के साथ हुई थी,शादी के वक्त उसके माता पिता ने काफी सामान व जेवरात स्त्रीधन के रूप में दिया था।

शादी के कुछ समय तक तो उसे ठीक से रखा,इसके बाद पति मनोज व जेठ हरिकिशन, अशोक व जेठानियाँ यशोदा व प्रतिमा उसे कहने लगे कि तुम्हारे पिता ने दहेज में मोटरसाइकिल दी है कार नही दी हमारी नाक कटवा दी। प्रार्थिनी को कम दहेज की बात पर प्रताडि़त करने लगे,कुछ समय बाद दो लाख रु पीहर से लाने का कहने लगे,तब उसने पिता की आर्थिक स्थिति सही नही होने का कहा तो इन लोगो ने उसके साथ मारपीट की व घर से निकाल दिया।

14 माह पीहर में रही इसके बाद भी पति व ससुराल वालों ने सुध नही ली,पिता ने पंचायत में हाथाजोड़ी की। इसके बाद उसे वापस ले गए,फिर कुछ समय तक ठीक रखा। प्रार्थिनी के दो संतान है जो उसके पास ही रह रहे है,बच्चो के छुछक में काफी सामान दिया गया,उसका पति शुरू से ही चरित्रहीन प्रवर्ति का है। उसका दूसरी औरत के साथ नाजायज सबन्ध है। वह उसके साथ घूमता है,उसे घर भी लाता था,प्रार्थिनी ने इस पर एतराज जताया तो उसके साथ उसके पति व जेठ द्वारा मारपीट की जाती। प्रार्थिनी का जेठ उस पर बुरी नजर रखता था,जेठ हरिकिशन ने एक बार रात को उसके कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की,उसने पति से कहा तो वह कहने लगा कि इस घर मे रहना है तो हरिकिशन जो चाहे वैसा करना पड़ेगा।

आरोपी पति ने कहा कि उसकी कोई जरूरत नही है बच्चो को छोड़कर चली जाओ, उसके बाद अगले दिन उसके साथ मारपीट करके बच्चो सहित घर से निकाल दिया। पीडि़ताफरवरी 2020 से अपने पीहर रह रही है कई बार पंचायत में समझाइश करने पर भी उसके ससुराल वालों पर कोई असर नही हुआ। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पति मनोज,सास पार्वती,जेठ हरिकिशन,अशोक,जेठानी यशोदा,प्रतिमा आदि के खिलाफ धारा 498-ए,406,354,354 ए आईपीसी में दर्ज कर जांच थानाधिकारी को सौंपी है।

Related Posts



टिप्पणियाँ