लॉयन न्यूज,बीकानेर। आजकल लॉटरी के नाम पर ठगी करने का कार्य ठगों द्वारा बड़ी तेजी और आधुनिक तकनीक से किया जा रहा हैं। प्रशासन तमाम कोशिशों के बाद भी इनके खिलाफ कुछ नहीं कर पा रहा हैं। ऐसी ठगी करने की एक नाकामयाब घटना सामने आयी हैं। जहां आज सुबह लॉयन एक्सप्रेस के संवाददाता गिरीराज भादाणी के पास पहले तो प्लस 15151 के किसी नम्बर से कॉल आया। जिसमे लाखों की लॉटरी की बात कही गयी।
कुछ ही समय बाद दूसरे दो व्हाट्सअप नम्बरों (88139 99271,76500 14291) से काल आया और कहा कि आपको 25 लाख रूपए की लॉटरी लगी। जिस पर आपको हमारे बताए गए अनुसार करीब 45 हजार रूपए जमा करवाने होगे और जिसके बाद आपके खाते में चैक के माध्यम से लॉटरी की रकम आ जाएगी। भादाणी ने अपनी सुझबुझ दिखाते हुए चैक भेजने के लिए कहा। जिसके बाद ठगों ने किसी भी तरह का कोई संपर्क नहीं किया। आप भी सावधान रहे अगर किसी भी तरह की लॉटरी अथवा पैसे का प्रलोभन दिया जावे तो नजरअंदाज करे और ठगी से बचे।

टिप्पणियाँ