जानवरों ने मास्क लगाकर इंसानों को दिया सबक, बिना मास्क थे सिर्फ गधे

काेराेना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्ट्रेन आने के बाद ब्रिटेन, जर्मनी सहित अन्य देशाें ने एक बार फिर से लाॅकडाउन लगाना शुरू कर दिया है। वहीं, अपने देश में कई लाेग ऐसे हैं जाे कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं कर रहे हैं। ऐसे लाेगाें काे संदेश देने के लिए जिला प्रशासन औैर नगर निगम की ओर से गुरुवार काे पटेल मैदान में पाॅसम रैली का आयाेजन किया गया। इस अनाेखी रैली में एक से बढ़कर एक ब्रीड के सजे-धजे कुत्ते, घाेड़े, ऊंट, भेड़-बकरियां मास्क पहने नजर आए। सिर्फ गधे ही बगैर मास्क के नजर आए। रैली का मकसद यह था कि जिलेभर में जाे लाेग मास्क नहीं लगा रहे हैं, उन्हें कम से कम मास्क लगाने वाले जानवराें से सबक लेना चाहिए।

पाॅसम रैली का शुभारंभ जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुराेहित, एडीजी शक्तिसिंह शेखावत, एसपी कुंवर राष्ट्रदीप औैर निगम आयुक्त डाॅ. खुशाल यादव द्वारा हरि झंडी दिखाकर किया गया। रैली में सबसे आगे पुलिस बैंड, अग्निशमन विभाग का बुलेट बाइक दल, पुलिस के अभ्यस्त घुड़सवाराें काे देख दर्शकाें में काेराेना संक्रमण से बचाव के लिए नया उत्साह पैदा हुआ। इनके बाद बारी-बारी से सजे-धजे मास्क पहनें कुत्ते, ऊंट, घाेड़े, भेड़ औैर बकरियां भी रैली का हिस्सा थे। इनके साथ-साथ पशुपालन विभाग, निगम, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागाें के अफसर व कार्मिक भी हाथाें में काेराेना जागरुकता वाले संदेश लिखी तख्तियां लेकर शामिल थे। इस तरह का प्रयास देशभर में पहली बार हुआ है।

जब पटेल मैदान में दर्शकों ने लगाए जमकर ठहाके
जानवराें की अनूठी रैली के साथ सबसे आखिरी में दाे गधे थे, जिनपर दाे पाेस्टर लगे थे औैर उस पर लिखा था कि मैं मास्क नहीं पहनता हूं, क्याेंकि मैं...... हूं। गधाें काे देख दर्शकाें ने जमकर ठहाके लगाए।
घर के पालतू जानवर भी परिवार का हिस्सा रैली में ज्याेति अय्यर का डाॅग चुटकी, दक्श पराडकर का एलिस, नंदकिशाेर वर्मा का ऑस्कर, राहुल यादव का जाेय, सैय्यद शमशेर अली चिश्ती का जारा, हर्ष नाहारावत का मफिन, हरीश नाथ का राेजी, शुभम का डाेनट व मैक्सी, गाेलू पंचाल का टाइगर व जाेया, अक्शित का चार्ली औैर पवन चाैहान का रिची शामिल था। कैमल एसाेसिएशन के संरक्षक अशाेक टांक व विजय के साथ राजस्थानी परिवेश में ऊंट मटरू खासा आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं भाेलू औैर माेटू बकरे काे मास्क लगाए देख लाेगाें ने ठहाके लगाए।

एक स्वर में बाेले अफसर - मास्क औैर साेशल डिस्टेसिंग ही बचाव है | जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुराेहित ने कहा कि काेराेना जागरुकता काे लेकर जन आंदाेलन में इस तरह के आयाेजन लाेगाें में अवेयरनेस फैलाने में कारगर साबित हाेंगे। निगम आयुक्त डाॅ. खुशाल यादव ने कहा कि मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क पहनें, औैर साेशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखे।
इनका रहा सहयाेग प्राेटाेकाॅल ऑफिसर आलाेक जैन, पृथ्वीराज फाउंडेशन के दीपक शर्मा, प्राचार्या वर्तिका शर्मा, शिक्षा अधिकारी दर्शना शर्मा, प्रशांत कुकरेती, महात्मा गांधी स्कूल स्टाॅफ, जवाहर फाउंडेशन व पूर्वांचल जनचेतना समिति के सचिव साैरभ यादव, प्रिंस साेसायटी की सबा खान, सिविल डिफेंस, जिला पुलिस विभाग सहित अन्य विभागाें के अफसर औैर कार्मिकाें का रैली में सहयाेग रहा। अंत में सभी पशुपालकाें काे प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लाखाें व्यूअर्स ने सराहा रैली शुरू हाेने से लेकर समाप्त हाेने तक साेशल मीडिया के विभिन्न माध्यमाें से जैसे-जैसे लाेग जानकाराें काे तस्वीरें औैर वीडियाे भेजते जा रहे थे, वैसे-वैसे लाइक्स बढ़ते जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Animals taught humans by applying masks, only donkeys without masks


टिप्पणियाँ