हैड कांस्टेबल ने दिया ईमानदारी का परिचय,लौटाएं हजारों रूपए

लॉयन न्यूज,बीकानेर। ट्रेफिक पुलिस में कार्यरत हैड कांस्टेबल जयवीर सिंह ठोलिया शनिवर को दोपहर करीब 1 बजे अम्बेडकर सर्किल स्थित एस.बी.आई. एटीएम में बैंक स्टेटमेंट निकालने गए तभी उन्हें एटीएम मशीन में कार्ड लगाने से पूर्व ही मशीन से 7 हजार रूपए स्वत: ही बाहर आ गए।

तत्पश्चात हैड कांस्टेबल जयवीर सिंह ने अपनी मानवता दिखाते हुए ईमानदारी का परिचय दिया। हैड कांस्टेबल ने अम्बेडकर सर्किल स्थित एसबीआई शाखा प्रबन्धक पुरषोत्तम फैलोड़ से मिलकर उन्हें पूरी बात बताई और पूरे 7 हजार रूपए उन्हें सौंप दिए। हैड कांस्टेबल जयवीर सिंह की ड्यूटी उस समय अम्बेडकर सर्किल पर ही थी।

Related Posts



टिप्पणियाँ