हो रहा है आपके मानवाधिकार का हनन, हमें बतावें, इस नम्बर पर

लॉयन न्यूज़, बीकानेर।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास आज गुरुवार की शाम बीकानेर आ रहे हैं। शुक्रवार को वे सर्किट हाउस में मानवाधिकार सम्बन्धी मुद्दों पर जन सुनवाई करेंगे।
‘लॉयन एक्सप्रेस’ भी इस अवसर पर बीकानेर में हो रहे मानवाधिकार के हनन सम्बन्धी मुद्दों को उठा रहा है। अगर आप के पास भी ऐसा कोई मुद्दा है तो आप सीधे हमारे रिपोर्टर संजय स्वामी (8769155599)को बतावें।
हमारा यह मानना है कि हमारे देश का संविधान नागरिक मात्र के मानवाधिकार की रक्षा करता है।

यह हैं मानवाधिकार

1. पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के अधिकार के दुरूपयोग को रोकने के लिए दिशा-निर्देश।
2. जिला मुख्यालय में ”मानव अधिकार प्रकोष् ? की स्थापना।
3. हिरासत में हुई मौतों, बलात्कार और मानवीय उत्पीडऩ को रोकने के उपाय।
4. व्यवस्थागत सुधार 1) पुलिस, 2) जेल, 3) नजर बन्दी केन्द्र।
5. माताओं में अल्परक्तता और बच्चों में जन्मजात मानसिक अपंगता की रोकथाम।
6. एचआईवी/एड्स से पीडि़त लोगों के मानव अधिकार।
7. मानसिक अस्पतालों की गुणवत्ता में सुधार
8. हाथ से मैला ढोने की प्रथा समाप्त करने के लिए प्रयास।
9. गैर-अधिसूचत और खानाबदोश जनजातियों के अधिकारों का संरक्षण करने के लिए सिफारिशें             करना।
10. जनस्वास्थ्य प्रदूषण नियंत्रण, खाद्य पदार्थो में मिलावट की रोकथाम, औषधियों में मिलावट व          अवधिपार औषधियों पर रोक।
11. धर्म, जाति, उपजाति आदि के बहिष्कार के मामलात
12. मानव अधिकारों की शिक्षा का प्रसार और अधिकारों के प्रति जागरूकता में वृद्धि।

Related Posts



टिप्पणियाँ