लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीते कुछ समय से चोर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कभी मंदिर तो कभी सूने मकानों में,कभी बाइक तो कभी दुकानें लेकिन पुलिस केवल खानापूर्ति ही कर रही हैं। ऐसा ही मामला अब सामने आया हैं। इंदिरा गांधी नहर परियोजना के कार्यालय में चोरी का। इस सम्बंध में नरेन्द्र कुमार निवासी रानी बाजार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बज्जू थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया हैं।
घटना अधिशाषी अभियंता कार्यालय इंदिरा गांधी नहर परियोजना आरडी 931 बज्जू में 23 और 24 जनवरी के बीच हैं। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने कार्यालय के अंदर से दरवाजे,टेबले,कुर्सिया,कम्प्यूटर,प्रिन्टर,माउस आदि सामान चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ