लॉयन न्यूज,बीकानेर। वारदात की फिराम में घूम रहे युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया हैं। हनुमानगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने हांसलिया रोही के पास से पिस्तौल लेकर घूम रहे युवक सतपाल से पूछताछ की तो पुलिस को देखकर घबरा गया और ठीक ढग़ से जवाब नही दे पाया। जिस पर तलाशी की गयी तो आरोपी युवक के पास से 12 बोर की अवैध पिस्तौल मिली हैं। जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही हैं। इस सम्बंध में एसएचओ ओमप्रकाश सुथार ने जानकारी दी हैं।

टिप्पणियाँ