चोरों ने फिर मंदिर में की सेंधमारी,छत्र और दानपात्र किया चोरी

लॉयन न्यूज,बीकानेर। मंदिरों में चोरियों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया हैं। इस बार देशनोक पुलिस थाने में इस सम्बंध में प्रार्थी रामरख निवासी पलाना ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं। घटना 13 दिसम्बर की मध्य रात्रि को सती दादी मंदिर पलाना की हैं।

प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 13 दिसम्बर की रात्रि को अज्ञात चोरों ने सती दादी मंदिर में चोरी की हैं। प्रार्थी ने बताया कि चोरों ने मंदिर से चांदी के छत्र और मंदिर में रखे दानपात्र को चोरी करके ले गए। मिली जानकारी के अनुसार दानपात्र में हजारों रूपए थें। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ