पद्मिनी आर्ष कन्या गुरुकुल में भजनोपदेक सम्मेलन और महोत्सव

वैदिक मिशन मुंबई की ओर से आयोजित आर्य भजनोपदेक सम्मेलन एवं पद्मिनी आर्ष कन्या गुरुकुल पुनः शुभारंभ महोत्सव का त्रिदिवसीय कार्यक्रम साधु-संत एवं आर्य भजनोपदेको के भजनों एवं व्याख्यानों के साथ हुआ। महिला पतंजलि जिला प्रभारी सरस्वती शर्मा ने बताया कि आर्य जगत के आचार्य सोमदेव शास्त्री ने कार्य की रूपरेखा तैयार करके आर्य समाज पंडित एवं साधु-संतों द्वारा कन्या गुरुकुल की पुनः शुरुआत की।

जिसमें 13 कन्याओं से प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। मुंबई सांताक्रूज आर्य समाज के प्रतिनिधि मंडल के रमेश आर्य एवं संदीप आर्य को सोमदेव शास्त्री द्वारा विशेष दिशानिर्देश देते पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सीमा श्रीमाली ने आभार जताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhajanopadek Conference and Festival in Padmini Aarsh Kanya Gurukul


टिप्पणियाँ