कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह के निधन पर भावुक हुए पायलट, कुछ देर नि:शब्द रहे, फिर रुंधे गले से कहा…

लॉयन न्यूज, बीकानेर/जयपुर। वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट भावुक हो गए, मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए कुछ देर नि:शब्द रहे। सचिन पायलट ने रुंधे गले से कहा, गजेंद्र सिंह शक्तावत का हमेशा पार्टी फोरम से लेकर हर जगह साथ मिला। उनका असमय जाना पार्टी ही नहीं मेरे लिए सबसे ज्यादा व्यक्तिगत नुकसान हुआ है, उनके परिवार से मेरा पुराना जुड़ाव रहा है। वे लोकप्रिय विधायक थे,उनकी कमी हमेशा खलेगी। गजेंद्र सिंह शक्तावत सचिन पायलट के कट्टर समर्थक थे, सचिन पायलट ने जब जुलाई में बगावत की उस वक्त गजेंद्र शक्तावत शुरू से लेकर आखिर तक मजबूती से पायलट के साथ रहे थे, जब पायलट गुट से सुलह हो गई और बाड़ेबंदी खत्म करके मानेसर से उदयपुर लौटे तो भी वे अपने स्टैंड पर कायम थे। गजेंद्र सिंह शक्तावत के जाने से सचिन पायलट ने मेवाड़ में अपना एक मजबूत समर्थक खो दिया है, यही वजह है कि शक्तावत को याद करते हुए पायलट भावुक हो गए।

Related Posts



टिप्पणियाँ