अनाधिकृत रूप से गेट तोड़कर घर में घुसे और की मारपीट

लॉयन न्यूज,बीकानेर। घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में घुसने और मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी प्रदीप पुत्र जसवंत निवासी सी-90, बजरंग विहान ने सुभाष विश्रोई,कमल,अशोक,रामा गोदारा,ईश्वरलाल के खिलाफ व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना कल दोपहर डेढ़ बजे की हैं।

प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि आरोपी करीब डेढ़ बजे के पास उसके घर पर आए। आरोपियों ने आते ही प्रार्थी के घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया। आरोपियों ने आते ही प्रार्थी के साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया ओर थाप-मुक्कों से मारपीट की। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ