नयाशहर थाना क्षेत्र में नवजात का पैर जमीन से ऊपर दिखने पर मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

लॉयन न्यूज,बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में दफन किया हुआ नवजात शिशु का पैर जमीन के ऊपर दिखने से एकबारगी आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। शिशु ज़मीन में गढ़ा हुआ था, लेकिन उसका एक पैर बाहर निकला था। आमजन ने पैर निकला देखा तो नयाशहर पुलिस थाने में सूचना दी।

नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि मामला भू्रण हत्या जैसा नहीं लग रहा है। मृत बच्चों को ज़मीन में दफनाया जाता है। कई कुत्तों द्वारा ज़मीन खोदकर शव निकालने का प्रयास किया जाता है। यह मामला भी ऐसा ही कुछ लग रहा है। उल्लेखनीय है कि यह मृत नवजात पुलिया के पास स्थित एक नाले के साइड में दफनाया हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts



टिप्पणियाँ