लक्ष्मी जी के विग्रह की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मांगी खुशहाली की कामना

श्री अग्रवाल भवन खिरनी घाट स्थित मंदिर श्री अग्रेश्वर महादेव पर पौषमास के द्वितीय गुरुवार को सुबह 9 बजे माता लक्ष्मी के श्रीविग्रह की विशिष्ट पूजा अर्चना एवं हवन पं. प्रेमी शर्मा द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से कराया गया। भक्तों ने धन प्राप्ति, वैभव, खुशहाली, सुख शान्ति एवं मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना की। इस मौके पर मंदिर परिसर में फूलों की सजावट कराई गई।

महाआरती मंत्री मोहन मित्तल, विष्णु लोहिया, विनोद सिंघल, विनोद डीगिया के मुख्य आतिथ्य में हुई। महालक्ष्मी जी का खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम डीगिया, वेद गुप्ता, प्रेम गोयल, विनोद दवाई वाले, आलोक बंसल, दिलीप कुमार गुप्ता, सुनील सिंघल, अशोक जिंदल, प्रहलाद गुप्ता तथा महिलाओं ने पूजा अर्चना में भाग लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भरतपुर. एफसीआई गाेदाम में अन्नकूट प्रसादी ग्रहण करते लोग।


टिप्पणियाँ