चोरी की वारदातें बन रही है पुलिस के लिए चिंता की लकीरे,चोरों ने फिर की ज्वैलर्स की दुकान में सेंधमारी

लॉयन न्यूज,बीकानेर। चोरी की वारदातें लगातार पुलिस महकमे की चितांए बढ़ा रही हैं। पुलिस एक जगह की चोरी पर कार्रवाई करती नही की इससे पहले ही कई ओर जगह चोर अपने हाथ की सफाई दिखा ही जाते हैं। बीते दिनों से रोज कहीं ना कहीं चोरी की वारदात सामने आ रही हैं। जिस पर पुलिस भी केवल मात्र खानापूर्ति कर इतिश्री कर लेती हैं।

ऐसा ही मामला नापासर से सामने आया हैं। जहां बीती रात चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान में सेधमारी करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने नापासर के कृष्णा ज्वैलर्स की दुकान में सेंधमारी की हैं। चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान से बीती रात दुकान पर लगे तीन चार तरह के ताले थें जो कि तोड़ दिए।

चोरों ने ताले तोड़कर दुकान में रखे करीब तीन-चार हजार रूपए नकद और सोने के आभूषण ले गए। हालांकि अभी तक दुकान मालिक द्वारा अपने सोने के आभूषणों का मिलान किया जा रहा हैं। जब दुकान मालिक राजकुमार सोनी सुबह दुकान पहुंचा तो देखकर सकपका गया। राजकुमार ने दुकान देखकर पुलिस को सूचना दी।

जिस पर नापासर थानाधिकारी जगदीश पाण्डर मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी हैं। ऐसे में चोरी की वारदातें पुलिस ने लिए रोज नई मुसीबते लेकर आ रही हैं। यह पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ