लॉयन न्यूज,बीकानेर। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओं अभियान के तहत आज जब हनुमान हत्था क्षेत्र में पहुंची तो भारी विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण तोडऩे के लिए जैसे ही निगम का दस्ता पहुंचा तो वहां पर कांगे्रसी पार्षद पहुंच गए।
कांग्रेसी पार्षदों ने निगम और दस्ते के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अतिक्रमण की जगह पर बैठ गए। इस दोरान कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि निगम को केवल मात्र गरीबों के आशियाने की तोडऩे के लिए दिखायी दे रहे हैं।
कांग्रेसी पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि निगम पहले विधि विरूद्ध और आावासीय स्वीकृति पर बनाई गयी व्यावसायिक बिल्डिंगों को अतिक्रमण मुक्त करें। यह केवल मात्र गरीबों को परेशान कर रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहें।
मोके पर निगम के अधिकारियों और कांग्र्रेसी पार्षदो के बीच वार्ता जारी हैं। इस दौरान कांग्रेसी पार्षद आनंद सिह सोढ़ा,शांतिलाल मोदी,वसीम फिरोज अब्बासी,प्रफुल्ल हटीला,यूनूस खान,पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी भी मौजूद रहें।

टिप्पणियाँ