पार्षद के चुनाव में सैकड़ों किमी का सफर कर पहुंचे, यह है मतदान प्रतिशत

लॉयन न्यूज,बीकानेर। आज बीकानेर के नोखा,देशनोक और श्रीडूंगरगढ़ में नगर पालिका के मतदान चल रहे हैं। ऐसें में मतदाता का कर्तव्य और बढ़ जाता हैं कि वह अपने मत का प्रयोग करे और एक अच्छे और सच्चे पार्षद को चुने। हालांकि चुनाव तो महज एक मोहल्ले के पार्षद का है लेकिन प्रतिष्ठा इतनी बड़ी है कि वोट देने के लिए कोई दो हजार किलोमीटर का सफर करके आया है तो कोई 1100 किलोमीटर दूर से। कुछ लोग तो जोराहट से यानी ढाई हजार किलोमीटर दूर से भी आये हैं। दरअसल, बीकानेर की तीन नगर पालिकाओं में हो रहे चुनाव में किसी का रिश्तेदार चुनाव मैदान में है तो किसी के बचपन का दोस्त।

बीकानेर की नोखा, श्रीडूंगरगढ़ और देशनोक नगर पालिका में गुरूवार सुबह मतदान शुरू हुआ। नोखा, श्रीडूंगरगढ़ और देशनोक तीनों ही पालिकाओं में रहने वाले लोग कोलकाता, आसाम, गुजरात व महाराष्ट्र में काम करते हैं। वैसे तो सालों ही यहां नहीं आते लेकिन मतदान के दौरान इन्हें बकायदा आमंत्रित किया जाता है। इस स्नेह निमंत्रण को स्वीकार करने वालों की संख्या हजारों में है। परिवार वालों से मिलने की इच्छा के साथ ही अपने परिचितों को वोट देने का मन इन्हें खींच लाता है।

आज बीकानेर की तीनों नगर पालिकाओं में हो रहे मतदान के बीच दोपहर एक बजे तक के ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं। जिसमें नोखा नगर पालिका में एक बजे तक करीब 57.94 प्रतिशत,देशनोक मे ं54.04 प्रतिशत तो श्रीडूंगरगढ़ में 53.43 प्रतिशत वोटों की पोलिग हो चुकी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ