जनरल स्टोर से रूपयों से भरा बैग ले उड़े चोर,घटना सीसीटीवी में कैद,जांच में जुटी पुलिस

लॉयन न्यूज,बीकानेर। जनरल स्टोर से करीब दो लाख रूपए से भरा बैग चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया हैं। घटना चुरू के कोतवाली थाना क्षेत्र की हैं। जहां पर सुभाष चौक के पास स्थित एक जनरल स्टोर से शनिवार रात करीब 8.15 बजे 1.90 लाख रुपए से भरा बैग चोरी कर ले जाने को लेकर कोतवाली में चार युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार महबूब अली पुत्र मो. सलीम छींपा निवासी वार्ड आठ, चूरू ने रिपोर्ट दी कि सुभाष चौक स्थित ढाढरिया हवेली के पास उसका जनरल स्टोर है।

वह शनिवार रात अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान सोयल, मोनू, समीर आरती उसकी दुकान पर आए और वहां रखा बैग उठाकर भाग गए। बैग में सात दिन की बिक्री के एक लाख 90 हजार रुपए व कागजात रखे हुए थे। वह आरोपियों को पकडऩे के लिए भागा, तो गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट आई। आरोपियों के जाते हुए के सीसीटीवी केमरे में फुटेज भी आए है। इधर, रात को दुकान से बैग चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

Related Posts



टिप्पणियाँ