चोरों के हौसले बुलंद,पुलिस के लिए बने चुनौती,एक ही रात में तोड़े कई दुकानें के ताले और पार किए हजारों रूपए
लॉयन न्यूज,बीकानेर। चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस इन चोरियों पर नकेल लगाने में असफल सी प्रतीत हो रही हैं। बीती रात भी ऐसी ही एक वारदात सामने आयी हैं। बीकानेर के छतरगढ़ में बीती रात चोरों ने अपनी हाथ की सफाई दिखाते हुए करीब 7 दुकानों के ताले तोड़ दिए। जिसमें से 3-4 दुकानों से नकदी लेकर पार हो गए।
छतरगढ़ थानाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात चोरों ने कई दुकानों के ताले तोड़े। जिसमें 3-4 दुकानों से से गल्ले में पड़ी 15-20 हजार की नकदी लेकर पार हो गए। इन गलियों में रात्रि कालीन अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्राथमिक दृष्टि में तीन से चार चोर होने अंदेशा हैं।
पुलिस मामले की छानबीन में लगी हैं। हालांकि इस सम्बंध में अभी तक किसी भी दुकानदार द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया हैं। उल्लेखनीय है कि बीकानेर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। जो कि पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं।

टिप्पणियाँ