शहर पुलिस का चाकूबाजों को पकड़ने का अभियान जारी है। शनिवार को डीएसपी भगवत सिंह हिंगड़ के नेतृत्व में पुलिस लाइन कोटा शहर से 100 पुलिस जवानों की टीम ने थाना नयापुरा और कुन्हाड़ी क्षेत्रों में चैकिंग की। नयापुरा क्षेत्र के मस्जिद चौक, इस्माइल चौक, हरिजन बस्ती, नेहरू काॅलोनी व चंबल पुलिया के आसपास तथा कुन्हाड़ी के बापू बस्ती, रिद्धी राज टावर के आसपास, काली बस्ती, सकतपुरा, चंबल काॅलोनी, बजरंगपुरा क्षेत्रों में लगभग 200 संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की। टीम ने कुन्हाड़ी क्षेत्र के रिद्धि राज टावर के पास चाय की दुकान पर संदिग्ध युवक यशी सुवालका उर्फ डेविड (20) पुत्र रामनारायण कलाल साल निवासी माताजी रोड कुन्हाड़ी की चैकिंग की गई तो उसके पास एक अवैध तेज धारदार चाकू मिला। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ