लॉयन न्यूज,बीकानेर। निजी बस की चपेट में आकर कुचलने से महिला की दर्दनाक मौत की खबर सामने आ रही हैं। घटना हनुमानगढ़ के रावतसर की हैं। जहां जयपुर से हनुमानगढ़ आ रही निजी बस से रावतसर क्षेत्र में हादसा हुआ। हनुमानगढ़ किशनगढ़ मेगा हाइवे पर रावतसर के नहर के पास जयपुर से हनुमानगढ़ जा रही एक निजी बस की चपेट में आकर कुचले जाने से लकडिय़ां लेकर पैदल जा रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार महिला जलाने की लकडिय़ां लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रावतसर कस्बे से दो किलोमीटर बाहर यह हादसा हुआ। वहीं, मृतक महिला का शव बस के नीचे फंस गया था, जिसे सूचना पाकर मौके पर पहुंची रावतसर पुलिस ने निकलवाकर, रावतसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक महिला की पहचान रावतसर के वार्ड 7 निवासी सुनीता पत्नी कृष्ण के रूप में हुई। निजी बस को कब्जे में ले रावतसर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

टिप्पणियाँ