कमाण्डेंट बादोराव मीणा ने संभाला पदभार, बोले- होमगार्ड जवानों की ड्यूटियां बढ़ाने के किये जाएंगे प्रयास

लॉयन न्यूज, बीकानेर। सीमागृह रक्षा दल एवं गृहरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के नये कमाण्डेंट बादोराव मीणा के सोमवार को यहां कार्यालय में विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर कम्पनी कमाण्डर नथासिंह, चन्द्र सिंह, प्लाटून कमाण्डर ओमसिंह, वेदप्रकाश, नथमल विश्नोई तथा मुख्य आरक्षी श्याम प्रताप सिंह ने कमाण्डेंट को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। कोटा गृहरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र से ट्रांसफर होकर आये बादोराव मीणा ने यहां पदभार संभालने के बाद कहा कि होमगार्ड जवानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार और उच्च अधिकारियों से संपर्क करके होमगार्ड जवानों की ड्यूटियां बढ़ाने के प्रयास किये जायेंगे।

Related Posts



टिप्पणियाँ