अपेक्स डेंटल क्लीनिक का हुआ उद्धघाटन,दंत चिकित्सा के लिए मिलेगी सभी सुविधाएं

लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज सेल्स टैक्स भवन के पीछे अपेक्स डेंटल क्लीनिक का उद्धघाटन किया गया। उद्धघाटन सेवानिवृत्त डीएसपी मोहर सिंह पूनिया और सेवानिवृत्त एसआई बहादुर सिंह कुलरिया के हाथों से हुआ।
इस क्लीनिक में डॉ सुमन पूनिया और डॉ विश्वास कुलडिय़ा अपनी नियमित सेवाएं देंगे। इस दौरान डॉक्टर पूनिया और डॉक्टर कुलडिय़ा ने बताया कि क्लीनिक में दंत चिकित्सा से संबंधित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। डेंटल सर्जरी, आरसीटी स्पेशलिस्ट आदि अनेक सुविधाएं दंत रोगियों को आधुनिक टेक्निक के माध्यम से दी जाएगी।

Related Posts



टिप्पणियाँ