लॉयन न्यूज,बीकानेर। खुली जेल में एक कैदी ने दूसरे कैदी की हत्या की खबर सामने आयी हैं। घटना श्रीगंगानगर के नरसिंहपुरा के खुली जेल की हैं। जहां पर सजा काट रहे बंदी गोरा सिंह ने उसी जेल में सजा काट रहे एक कैदी की हत्या कर दी।
गोरा सिंह ने जेल में धारदार हथियार से नत्थाा सिंह की हत्या की हैं। मृतक नत्था सिंह 3 एसएचपीडी सूरतगढ़ का रहने वाला हैं। हत्या के बाद गोरा सिंह फरार हो गया हैं। पुलिस हत्यारे गोरा सिंह को पकडऩे के लिए जगह-जगह एसएचओ करतार सिंह की अगुवाई में दबिश दे रही हैं। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

टिप्पणियाँ