मोबाइल स्नेचिंग, बाइक और बैटरियां चुराने वाली गैंग पकड़ी

डीएसटी उत्तर टीम ने मोबाइल स्नेचिंग, बाइक और ई रिक्शा की बैटरियां चुराने वाली गैंग को पकड़ लिया। गैंग के 5 अपराधी गिरफ्तार कर पुलिस ने 2 बाइक, 4 ई रिक्शा बैट्री और 3 मोबाइल बरामद किये हैं। गिरफ्तार आरोपी सलमान उर्फ गट्या ईश्वर नगर कालवाड़ रोड़, जावेद खान संजय नगर झोटवाड़ा, मो. समीर उर्फ अखली बंधा बस्ती नाहरी का नाका, मो. इरफान बंगाली बस्ती के पास नाहरी का नाका, मो. शाहरुख उर्फ मोटा गुलाबपुरा भीलवाड़ा का रहने वाला है।

डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि स्मैक के नशे में कुछ युवक बाइक चोरी करते हैं। उसी बाइक से मोबाइल स्नेचिंग, ई रिक्शा की बैट्री चुराने की वारदातें कर रहे हैं। आरोपी पुलिस से बचने के लिए एक जगह नहीं रहते थे। आरोपियों ने जयपुर में दर्जनों वारदातें करना कबूल किया है। बरामद की गई 2 बाइक शास्त्री नगर और मानसरोवर से चुराई गई थी।
मोबाइल स्नेचिंग और वाहन चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार
मुहाना थाना पुलिस ने वाहन चुराने और मोबाइल स्नेचिंग करने वाली गैंग को गिरफ्तार कर लिया। वाहन चोर गैंग से चार बाइक और मोबाइल स्नेचिंग गैंग से तीन लाख रुपए कीमत के 9 मोबाइल बरामद किए हैं। थानाधिकारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि आरोपी बिहार निवासी मिराज खान, नागौर के कुचामन सिटी निवासी अजय सोनी, जयपुर के मुहाना निवासी जोगेन्द्र सिंह को वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

वहीं मुहाना के रामपुरा रोड निवासी सादाब कुरैशी व किरों की ढाणी स्थित राजीव आवासीय योजना निवासी सोनू हरिजन को मोबाइल स्नेचिंग मामले में गिरफ्तार किया है। गैंग रात में अंधेरे में खड़े वाहनों को चुरा लेती है और मोबाइल स्नेचिंग गैंग मुहाना मंडी में आने वाले किसान, दूर दराज से सामान लाने वाले ट्रक चालक और मजदूरों के पास से स्नेचिंग करते हैं।

वाहन चोरी व नकबजनी के 3 आरोपी गिरफ्तार

मालपुरा गेट थाना पुलिस ने नकबजनी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पुलिस को 2 बाइक, 2 लैपटॉप,1 एलईडी, 2 टेबलेट, 8 मोबाइल, सिलेंडर और सोने चांदी के गहने मिले हैं। एसीपी नेमीचंद खारिया ने बताया कि आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव (19) पटना, बिहार, सोनू सुमन (21) श्योपुर एमपी और अंकित शर्मा (22) गोवर्धन नगर टोल टैक्स मालपुरा गेट का रहने वाला है।

आरोपियों ने मालपुरा गेट, सांगानेर सदर, प्रताप नगर थाना इलाकों में 1 दर्जन से ज्यादा नकबजनी और वाहन चोरियां करना कबूल किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद मुखबीर की सूचना पर तलाश की गई। आरोपी नशे के आदी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gang caught stealing mobile snatching, bikes and batteries


टिप्पणियाँ