आरएसवी स्कूल पहुंचे कलेक्टर मेहता, स्वामी ने बताई स्कूल की व्यवस्था

लॉयन न्यूज़, बीकानेर।
जिला कलक्टर नमित मेहता ने आज शहर व गांव की कुछ स्कूलों का औचक निरीक्षण कर वहां पर कोविड-19 की पालना सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें बताया कि आप स्वयं को भी कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करनी है । जो नियम सरकार द्वारा बनाए गए हैं उनकी पालना करें। अपना स्वयं का ध्यान। सेनेटाइजर साथ रखें और इनका उपयोग करें।कक्षा में विशेषकर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।
नमित मेहता ने कोहरे के बीच निजी और सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। मेहता ने व्यास कॉलोनी आरएसवी स्कूल को भी देखा। स्कूल के संस्थापक और प्राचार्य सुभाष स्वामी ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से जारी संपूर्ण गाइड लाइन की पालना स्कूल में की जा रही है।

Related Posts



टिप्पणियाँ