परिवारजनों ने पुस्तैनी जमीन को लेकर की मारपीट

लॉयन न्यूज,बीकानेर। पारिवारिक रंजिश के चलते मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी नारायण पुत्र मुखराम निवासी गंगापुरा ने मुखराम,ओमप्रकाश,गीता,निरमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 29 दिसम्बर गंगापुरा की हैं। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारी पुस्तैनी जमीन को लेकर रंजिश चल रही हैं। इसी बात को लेकर एक बार फिर 29 दिसम्बर को परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। आरोपियेां ने इस दौरान जमीन की बात को लेकर प्रार्थी के साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की और धमकियां दी। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ