प्रदेश में आज से रात्रिकालीन कफ्र्यू समाप्त,नसीहत कि सख्ती की ना आए नौबत

लॉयन न्यूज,बीकानेर। कफ्र्यू को लेकर प्रदेश की सरकार ने बड़ा फैसला कर दिया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास में बैठक में निर्णय लिया है कि पूरे प्रदेश में रात्रिकालीन कफ्र्यू को समाप्त कर दिया हैं। बैठक में इसके अलावा कई और भी निर्णय किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसके अलावा भी चरणबद्ध तरीके से कुछ छुट दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस सम्बंध में बताया है कि हेल्थ प्रोटोकॉल्स की पूर्णत: पालना हो। यह अंदेशा जताया गया है कि हेल्थ प्रोटोकॉल्स के बिना संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है ऐसे में हेल्थ प्रोटोकॉल्स की पालना आवश्यक हैं। हालांकि अशोक गहलोत ने यह भी कहा है कि प्रदेश में ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए कि फिर से प्रदेश में सख्ती करनी पड़े। यह निर्णय कोरोना समीक्षा बैठक में लिए गए हैं। इस सम्बंध में मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर भी प्रदेश की जनता को जानकारी दे दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ