संभाग में एनसीबी और बीएसएफ ने की बड़ी कार्रवाई,नशीली गोलियों की खेप के साथ एक गिरफ्तार

लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीली गोलियों के खिलाफ संभाग में बड़ी कार्रवाई की गयी हैं। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर में अजमेर से आयी एनसीबी और बीएसएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की हैं। टीम ने हजारों गोलियों के साथ सप्लायर को पकड़ा हैं। अजमेर से आई नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो की टीम व बीएसएफ की खुफिया विंग ने संयुक्त रूप से नाकेबंदी कर एक युवक को नशे की 43800 गोलियों सहित पकड़ा है। बीएसएफ और एनसीबी की यह इस साल की नशा तस्करों पर जिले में पहली और बड़ी कार्रवाई है। यह कार्रवाई सोमवार सुबह अनूपगढ़ से घड़साना के बीच नेशनल हाईवे 911 पर 281 हैड बस स्टैंड पर की। आरोपी के खिलाफ एनसीबी की ओर से रावला थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

आरोपी 13 एमएलडी बी निवासी 37 वर्षीय वेदप्रकाश पुत्र रामकुमार को एनडीपीएस एक्ट में प्रतिबंधित घटक की 43800 गोलियों सहित काबू किया गया है। आरोपी बीकानेर से उक्त नशे की गोलियों की खेप को लेकर आया था।उसे कोई कार 281 हैड के पास छोड़कर चली गई। आरोपी को कोई अन्य कार लेने आने वाली थी। इससे पहले ही टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के बारे में बीएसएफ और एनसीबी ने संयुक्त रूप से जानकारी जुटाई थी। टीम अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के यहां आने की गुप्तचरों से पक्की सूचना के बाद नाकेबंदी की गई थी। धुंध अधिक होने के कारण आरोपी को छोड़कर गया गाड़ी के चालक का पता नहीं चल पाया। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह करीब 10 वर्षों से घड़साना और अनूपगढ़ क्षेत्र में नशे की गोलियों की सप्लाई दे रहा है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी लंबे समय से दवाओं के खरीद-फरोख्त के कारोबार में है। इसलिए मेडिकल स्टोर की आड़ में अनूपगढ़ और घड़साना इलाके में नशे की गोलियों की सप्लाई करता आ रहा है। आरोपी वेदप्रकाश के पास से पकड़ी गई एनडीपीएस घटक की 43800 गोलियों का उनके डिब्बों पर लिखे के हिसाब से 8 लाख 38 हजार रुपए मूल्य बनता है। यह गोलियों की खेप गुडग़ांव की मोंटेक्स फार्मास्यूटिकल दवा निर्माता कंपनी की बनी हुई हैं। एक डिब्बे पर 192 रुपए मूल्य लिखा है। बीएसएफ और एनसीबी की ओर से पकड़ी गई नशे के काम ली जा रही इन गोलियों का उत्पादन दिसंबर 2020 में ही किया था। आशंका है कि आरोपी ने इस बैच की काफी मात्रा में गोलियों का ऑर्डर देकर निर्माण करवाया होगा। आरोपी दोगुने मुनाफे पर नशे की सप्लाई करता आ रहा था।

 

Related Posts



टिप्पणियाँ