मेहंदीपुर बालाजी आस्था धाम सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को तड़के कोहरा छाने व ओस टपकने से सड़कें भीग गई। इसके साथ ही दिनभर सर्द हवाओं के चलने से ठंडी व गलन से आमजन कंप कंपाने लगे। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़े पहनकर व अलाव जलाकर तपन कर व घरों में रजाइयों में दुबक कर सर्दी से राहत ली। दिनभर सर्द हवाओं के चलने से व बढ़ती सर्दी से लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से राहत ली।
सर्द हवाओं के चलने से सर्दी व ठिठुरन बढ़ने लगी। पिछले दिनों से पड़ रही सर्दी से आमजन अपने आप को ठिठुरा ठिठुरा सा महसूस कर रहा है। सर्दी के चलते कस्बे के बाजार रात्रि को जल्दी बंद होने व सुबह देरी से खुलने लगे हैं। सर्दी के चलते बाजारों में तिल से बनी गजक व दाल के बने पकोड़े की बिक्री जोरों पर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ