शराब के लिए पैसे नही देने पर की मारपीट और छीने रूपए

लॉयन न्यूज,बीकानेर। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट कर रूपए छीनने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में माधोसिंह पुत्र पन्ने सिंह निवासी रायसर ने नापासर थाने में जेठुसिंह,शिवपाल सिंह,भानी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं।

घटना 23 जनवरी दोपहर 12 बजे की हैं। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 23 जनवरी को उसका बेटा अपने काम से जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने प्रार्थी के बेटे को रोक लिया ओर शराब के लिए पैसे मांगे।

जब प्रार्थी के बेटे पैसे नहीं दिए तो आरोपियों ने प्रार्थी के बेटे के साथ गाली-गलौच की। जब गाली-गलोच करने से मना किया तो आरोपियेां ने प्रार्थी के बेटे के साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की और रूपए छीन लिए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ