अपने साथ हुए दुष्कर्म से आहत होकर नाबालिगा ने कर ली थी आत्महत्या, अब आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

लॉयन न्यूज, बीकानेर। नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत के अनुसार घटना 12 अगस्त 2020 की है। जिसमें दुष्कर्म के बाद पीडि़ता ने आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में पीडि़ता के पिता हंसराज पुत्र भानीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी सोवा निवासी हंसराज को गिरफ्तार किया गया है। शेखावत के अनुसार घटना के दिन घर पर पीडि़ता अपने छोटे भाई के साथ थी और बाकी सदस्य अपने-अपने काम के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान हंसराज आया और पीडि़ता के भाई को 50 रुपये देकर खाने-पीने की चीज लाने के लिए घर से बाहर भेज दिया और पीडि़ता को झोपड़े के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद अपने साथ हुई घटना से आहत होकर नाबालिगा ने फांसी का लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान परिवादी का बड़ा भाई खेत से घर पहुंचा और झोपड़े का दरवाजा खटखटाया तो आरोपी धक्का देकर मौके से भाग गया। झोपड़े के अंदर जाकर देखा तो उसकी पुत्री के गले में रस्सी लगी हुई थी तथा पलंग पर बैठी हुई (पालगोटी अवस्था) में, गर्दन नीचे लटकी हुई मृत अवस्था में थी। इस प्रकरण में आरोपी हंसराज के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच सीओ नेमसिंह चौहान द्वारा की गई। उसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट सुपरविजन में वृताधिकारी द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया। मुखबीर की सूचना व साइबर सैल के सहयोग से आरोपी हंसराज नायक (18) को दस्तयाब कर 24 जनवरी को गिरफ्तार किया गया।

Related Posts



टिप्पणियाँ