लॉयन न्यूज,बीकानेर। दो फरार वांरटी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आज एसपी प्रीति चन्द्रा द्वारा 12 जनवरी से 31 जनवरी तक वांछित अपराधियों के धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की हैं।
कालू थाने की टीम ने चार साल से फरार चले रहे कोमलसिंह पुत्र जगबहादुरसिंह उम्र 40 निवासी मिर्जापुर को गिरफ्तार किया हैं। कोमलसिंह के खिलाफ पूर्व में बसों व ट्रेनों में ब्रीफकेस व बैग में से सोने,चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करने के कई प्रकरण दर्ज हैं।
जो कि चार साल से फरार चल रहा था। वहीं जामसर पुलिस ने सात सालों से फरार चल रहे देवसिंह पुत्र मालमसिंह उम्र 45 निवासी छापर को गिरफ्तार किया हैं वारंटी अपने ही गांव में पहचान छुपाकर रह रहा था। जिसको आज पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।


टिप्पणियाँ