लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज एनएसएस की जिला स्तरीय वर्कशॉप का आयोजन हुआ। गंगाशहर स्थित राजकीय चोपड़ा स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय वर्कशॉप के दौरान शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक पितराम काला,एडीईओ सुनील बोड़ा सहित एनएसएस से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। वर्कशॉप में बीकानेर जिले की 29 यूनिटों के एनएसएस प्रभारी और प्रिंसिपल मौजूद रहे। इस सम्बंध में एडीईओ सुनील बोड़ा ने बताया कि वर्कशॉप के दौरान एनएसएस योजना से अधिक से अधिक स्टूडेंट्स को जोडऩे को लेकर चर्चा की गई, ताकि एनएसएस स्वयं सेवक राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभा सके और किसी भी आपदा से डटकर मुकाबला कर सके। इसके साथ ही फाईनिसियली विषयों को लेकर भी इस वर्कशॉप में चर्चा हुई। बोड़ा ने बताया कि जब भी कभी प्राकृतिक आपदा हो या राष्ट्र में किसी भी तरह की एनएसएस स्वयं सेवकों की जरूरत पड़े तो हमें किसी भी प्रकार से समस्याओं का सामना ना करना पड़ें इसलिए यह जरूरी हैं।
टिप्पणियाँ