रेलवे ने ट्रेन को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाने की घोषणा की बाद में याद आया कि प्लेटफॉर्म डेड पॉइंट है, बिजली सप्लाई नहीं

रेलवे में इन दिनों ट्रेनों से जुड़े फरमान बेअसर साबित हो रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे बोर्ड से लेकर जोनल रेलवेज तक अपनी मनमर्जी से बिना चर्चा किए पहले तो बदलाव के आदेश जारी कर देते हैं, बाद में जब विवाद होता है तो उसे वापिस ले लेते हैं। इससे ना सिर्फ रेलवे की बदनामी हो रही है। बल्कि यह इस बात को भी सत्यापित कर रहा है कि रेलवे अधिकारियों के बीच में आपसी संवाद बेहद कमजोर है।

शुक्रवार को घोषणा कर वाहवाही लूटी शनिवार को वापस लिया निर्णय
नॉर्दर्न रेलवे ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया। जिसमें कहा गया कि जम्मूतवी-अजमेर पूजा सुपरफास्ट स्पेशल, नई दिल्ली-अहमदाबाद राजधानी स्पेशल 3 जनवरी को दिल्ली से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित की जाएंगी। ऐसे में उत्तर पश्चिम रेलवे ने भी वाहवाही लूटने के लिए इसकी सूचना जारी कर दी।

लेकिन शनिवार देर शाम रेलवे ने अपना निर्णय बदल दिया। रेलवे ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए कहा कि रविवार से सिर्फ राजधानी ही इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित की जाएगी। जबकि पूजा सुपरफास्ट का संचालन तकनीक कारणों के चलते इलेक्ट्रिक इंजन से बाद में किया जाएगा।

प्लेटफॉर्म बदलेगा तभी इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन संभव
नॉर्दन रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी पूजा सुपरफास्ट जम्मूतवी से दिल्ली तक डीजल इंजन से संचालित होती है। पुरानी दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 से संचालित होती है। इस प्लेटफॉर्म से रवाना होने के बाद एक रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) आता है, जहां इलेक्ट्रिक सप्लाई का डेड प्वाइंट है। इसके चलते जब तक ट्रेन का प्लेटफॉर्म नहीं बदला जाएगा, तब तक ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित नहीं हो सकेगी। अब नॉर्दन रेलवे का दिल्ली मंडल ट्रेन के प्लेटफॉर्म में बदलाव करने की योजना बना रहा है।

डेड पॉइंट वो जहां बिजली सप्लाई नहीं

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार रेलवे द्वारा किसी भी टनल या आरओबी के नीचे सेफ्टी को देखते हुए एक प्वाइंट बनाया जाता है, जहां इलेक्ट्रिसिटी प्रवाह को रोक दिया जाता है। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Railway announced to run the train with electric engine, later remembered that the platform is dead point, no electricity supply


टिप्पणियाँ