लॉयन न्यूज,बीकानेर। मोबाइल दुकान से ताले तोड़कर 23 फोन व हजारों की नकदी चोरी का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में चोपड़ा बाजार में स्थित विनायक मोबाइल्स के मालिक मोहन लखोटिया ने चुरू पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसने अपनी दुकान सोमवार शाम 7.30 बजे बंद कर दी।
सुबह छह बजे दुकान को सम्भाला, तो उसके शटर के ताले टूटे हुए नजर आए। दुकान को संभाला तो 23 स्मार्ट फ़ोन व गल्ले में रखे 22 हजार रुपए नहीं मिले। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मौका निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, तो पाया कि दो चोर एक बाइक लेकर मंगलवार तड़के 4.18 बजे आए और महज 15 मिनट में वारदात को अंजाम देने के बाद 4.33 पर निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ