लॉयन न्यूज,बीकानेर। घूसखोरों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक्शन में आयी एसीबी की टीम ने आज जोधपुर में कार्रवाई की हैं। एसीबी ने आरटीओ ऑफिस में यह कार्रवाई की हैं। एसीबी के एएसपी दुर्ग सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए ठेकाकर्मी को रंगे हाथो ट्रेप किया हैं। टीम ने सूचना के आधार पर ठेकाकर्मी अनूप सिंह को आरसी दिलवाने के एवज में रिश्वत ली जा रही थी। जिस पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए 700 रूपए के साथ ठेकाकर्मी को ट्रेप किया हैं। संपूर्ण कार्रवाई डीआईजी विष्णुकांत के निर्देशो पर की गयी हैं।

टिप्पणियाँ