लीलाधर पर जान से मारने और बदनाम करने का दूसरा मामला दर्ज,पहले भी दे चुका है फोन कर धमकियां

लॉयन न्यूज,बीकानेर। दो लाख रूपए नहीं देने पर फेसबुक और व्हाट्सअप पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने का का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी जुगल राठी ने नयाशहर थाने में लीलाधर तापडिय़ा निवासी नोखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं।

जुगल राठी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाए की आरोपी तापडिय़ा पिछले एक साल से उन्हें फोन कर और व्हाट्सएप पर मैसेज डालकर दो लाख रूपये देने की मांग कर रहा है। रूपये नहीं देने की स्थिति में बदनाम करने के साथ साथ जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

राठी ने बताया कि तापडिय़ा का 25 व 26 दिसम्बर को भी फोन आया था। जिस पर इस प्रकार की धमकियां दे रहा था। उल्लेखनीय है कि आरोपी पर फोन कर जान से मारने और बदनाम करने का दूसरा मुकदमा है। ऐसा ही मामला कुछ समय पूर्व धनपत चायल ने भी आरोपी के खिलाफ दर्ज करवाया था। जिसमें धनपत चायल के भाई को बदनाम करने की धमकी दी गयी थी।

Related Posts



टिप्पणियाँ