लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों बीकानेर जिले में हुई भगवान के मंदिरों में हुई चोरियों पर पुलिस ने कोई एक्शन किया भी नहीं की चोरों ने अपने हाथ की सफाई फिर से एक मंदिर में दिखा दी। भगवान के घर में भी चोरी का मामला सामने आया हैं। घटना नोखा थाना क्षेत्र के ग्राम टांट का हैं। जहां पर चोरों ने हाथ साफ किए हैं। इस सम्बंध में मदनङ्क्षसह पुत्र शेरसिंह निवासी टांट नोखा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि गावं में स्थित नागण्ेच्या,भोमियाजी व रामदेव जी मंदिर में से चोरों ने नगदी रूपयों के साथ-साथ चांदी के छत्तर चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ