लॉयन न्यूज,बीकानेर। गोबर और कचरा डालने का मना करने पर महिला के साथ अभद्रता करने और गंदे ईशारे करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मनोज सांगवा पुत्र रामप्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना आईटीआई कॉलेज के पीछे पुरानी शिवबॉडी रोड 7 जनवरी की हैं।
प्रार्थिया ने बताया कि उसके घर के आगे आरोपी की पत्नी रोज गोबर और कचरा डालकर जाती हैं। जिससे गंदगी फैल जाती हैं। इसी बात की शिकायत जब आरोपी की पत्नी से की तो एक दिन आरोपी मोटर साइकिल लेकर आया। आरोपी ने आते ही प्रार्थी व उसकी बेटियों को गंदी और अभ्रदता करते हुए गाली गलौच करने लगा। इस दौरान आरोपी ने प्रार्थिया को गलत इशारे किए। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जंाच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ