जोड़बीड़ में मंदिर तोडऩे वाले अधिकारियों पर हो कार्रवाई,हिन्दु वाहिनी ने किया प्रदर्शन,देखें वीडियो
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
लॉयन न्यूज,बीकानेर। जोड़बीड़ में भगवान शिव का मंदिर तोडऩे वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर आज हिन्दु युवा वाहिनी ने प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि जोडबीड में भगवान शिव का मंदिर बना हुआ था। जिसको वन अधिकारियेां ने तोड़ दिया। हिन्दु युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष सेवाराम ने इस सम्बंध में बताया कि हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाशत नहीं किया जाएगा। सेवाराम ने कहा कि जोड़बीड़ में तोड़े गए मंदिर का पुन: निर्माण करवाया जावे और वन विभाग के अधिकारियेां पर कार्रवाई की जावे। इसके साथ ही वेब सीरीज तांडव पर मचे घमासान पर भी वाहिनी ने कार्रवाई की मांग की हैं।
टिप्पणियाँ