भरोसे पर दिए थे दो लाख रूपए,अब देने से किया इंकार,मामला दर्ज

लॉयन न्यूज,बीकानेर। भरोसे पर रूपए देना महंगा पड़ गया हैं। इसी को लेकर प्रार्थी सदीक खां निवासी ग्रांधी तहसील कोलायत ने सदर थाने में कुशाल दान निवासी सिकारपुरा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया हैं।

घटना 26 अगस्त 2017 की हैंं। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके जानकार है। इसी को लेकर 26 अगस्त को आरोपी प्रार्थी के पास आया और घरेलू जरूरत की बात कर दो लाख रूपए उधार मांगे। जब प्रार्थी को लगा कि वास्तव में आरोपी को पैसे की जरूरत है तो प्रार्थी ने इकरारनामे के जरिये 2 लाख रूपए दे दिए।

जिसके बाद प्रार्थी ने कई मर्तबा आरोपी से पैसे की मांग की लेकिन आरोपी टाल-मटोल करते हुए इंकार करता रहा। इसी को लेकर प्रार्थी ने न्यायालय के आदेश पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ