अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध डोडा और नशीली गोलियों के साथ कार जप्त,बालक सहित दो को पकड़ा
लॉयन न्यूज,बीकानेर। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त पकड़ा हैं। हनुमानगढ़ के जक्शन पुलिस थाने की टीम ने एसपी प्रीति जैन के नशे के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की हैं।
पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त और नशीली गोलियों के साथ एक बालक सहित दो को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जक्शन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ एक को पकड़ा हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 किलो 400 ग्राम डोडा के साथ एक तस्कर को दबोच हैं।
वहीं तीसरी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 2400 नशीली गोलियों के साथ कार को भी जप्त किया हैं। इस सम्बंध में आरोपियों से अवैध डोडा पोस्त और नशीली गोलियों के सम्बंध में पूछताछ जारी हैं। जंक्शन थाने के सीआई नरेश गेरा ने इस सम्बंध में जानकारी दी हैं।

टिप्पणियाँ