राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति महाराष्ट्र पुणे द्वारा वार्षिक राष्ट्रीय स्तर पर “राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार सम्मान”
राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति महाराष्ट्र पुणे द्वारा वार्षिक राष्ट्रीय स्तर पर “राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार सम्मान”नगर माहेश्वरी महिला संस्थान की रीना डाड को दिया जा रहा है। डाड ने त्योहारों की कहानियों के वीडियाे, दीपावली पूजन, पुरुषोत्तम मास का वैज्ञानिक एवं पौराणिक महत्व, दान का महत्व, नवरात्र हवन, भगवत गीता के सरल अर्थ सहित 18 अध्याय एवं कई वीडियो के माध्यम से समझने में सुगम, हिंदी व संस्कृत के उच्चारण से गागर में सागर भरा है। इससे पहले डाड को गीता परिवार द्वारा भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
राष्ट्रभाषा प्रचार समिति एक हिंदी सेवा संस्था है, जिसकी स्थापना 1936 में हुई थी, इसके संस्थापकों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन, पंडित जवाहरलाल नेहरु, सुभाषचंद्र बोस, आचार्य नरेंद्र देव, आचार्य काका कालेलकर, सेठ जमनालाल बजाज, बाबा राघवदास, शंकर देव, पंडित माखनलाल चतुर्वेदी, हरिहर शर्मा, श्रीनाथ सिंह, मन्नारायण अग्रवाल, बृजलाल बियाणी, नर्मदाप्रसाद सिंह थे। समिति की देश-विदेश में शाखाएं हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ