बेनीवाल के गढ़ में निर्दलीयों का जोर,कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी,देखें नगर परिषद नागौर के सम्पूर्ण परिणाम

लॉयन न्यूज,बीकानेर। नगर परिषद नागौर के 60 वार्डो में चुनावों के परिणाम आ गए हैं। जिसमें कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 27 तो भाजपा को नागौर में मात्र 12 और निर्दलीयों के खाते में 21 सीटें गयी हैं। आरएलपी के गढ़ में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है लेकिन फिर भी अब बहुमत के आंकड़े से दूर हैं। ऐसे में कांग्रेस को आस अब निर्दलीयों से हैं। वहीं बीजेपी का यहां बुरा हाल हुआ हैं। बीजेपी को मात्र 12 सीटे ही मिली हैं। राष्टीय लोकतांत्रिक पार्टी को अपने गढ़ में एक भी सीट नहीं मिली हैं। जो कि हनुमान बेनीवाल के लिए झटका कहा जा सकता हैं। बीजेपी नागौर की 60 सीटों में 12 सीटें ही जीत पायी है जबकि 10 सीटों पर बीजेपी दूसरे नम्बर पर रही हैं।

 

Related Posts



टिप्पणियाँ