देशी कट्टे व दो जिंदा कारतूस सहित युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

लॉयन न्यूज, बीकानेर। जिले की कालू पुलिस ने देशी कट्टे व दो जिंदा कारतूस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार बरामद कर आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान गारबदेसर से कंवलासर जाने वाली सड़क के पास साइड में श्रीगंगानगर जिला निवासी रियाज मोहम्मद (25) पुत्र हाकम अली की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के पास एक देशी कट्टा 12 बौर व दो जिंदा कारतूस मिले। जिस पर पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किये गए। जिसके के बाद आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने वालों में एसएचओ जयकुमार भादु, कांस्टेबल दिनेश कुमार, नंदराम, विजयसिंह शामिल थे।

Related Posts



टिप्पणियाँ