कृषि बिलों के विरोध में हजार से ज्यादा टै्रक्टर्स सड़क पर उतरे, जगह-जगह जाम, किसानों ने किया संघर्ष का एलान

लॉयन न्यूज, बीकानेर।

केंद्र सरकार द्वारा लाये हुए कृषि विधेयकों के विरुद्ध आज बीकानेर में विशाल टैक्टर रैली निकाली गई। लगभग एक हजार ट्रैक्टर्स के साथ सड़क पर उतरे किसानों ने शहर की सड़कों पर जाम के हालात पैदा कर दिये। संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले महिपाल सारस्वत और रामनिवास कूकणा के नेतृत्त्व में संचालित इस रैली में बड़ी संख्या में किसान और किसान नेता शामिल रहे। कृषि उपज मंडी से प्रारंभ हुई यह रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए डूंगर महाविद्यालय परिसर में पहुंची, जहां किसान नेताओं ने कृषि बिलों के विरुद्ध आंदोलन को एकजुट होकर लडऩे पर सहमति जताई। किसान नेता महिपाल सारस्वत ने कहा कि हम पूरी तरह से संयुक्त किसान मोर्चे के साथ हैं। आंदोलन को अहिंसा और शांति के साथ चलाएंगे। केंद्र सरकार ने अगर जिद धार रखी है तो हम भी कम नहीं है। किसानों के हितों पर कुठाराघात नहीं होने देंगे। किसान नेता रामनिवास कूकणा ने कहा कि कृषि बिलों की वास्तविकता भयावह है, सरकार को इसे लेना ही होगा। इस टैक्टर रैली के माध्यम से हमने संदेश दे दिया है। इस तरह के आंदोलन हर जिले में होंगे।
इस अवसर पर प्रभुराम गोदारा, रामगोपाल बिश्नोई, जामसर सरपंच इमरान शाह, सिकंदर शाह, कच्ची आढ़त संघ के अध्यक्ष जगदीश पेड़ीवाल, जयदयाल डूडी, चेतराम थालोड़, पूर्व प्रधान भंवर गारसिया, भंवर गोरसिया, ख्यालीराम सुथार, कृष्ण गोदारा, धर्मवीर गोदारा, तोलाराम गोदारा, प्रभुराम गोदारा, रामप्रताप सियाग, प्रेम महरिया आदि शामिल हुए। सभा का अध्यक्षता मुन्नीदेवी गोरसिया ने की।
कृषि उपज मंडी से प्रारंभ हुई यह रैली भीमसेन सर्किल से पुलिस लाइन चौराहा, पंडित धर्मकांटा, कोठारी अस्पताल, डूडी पेट्रोल पंप, जस्सूसर गेट, रोशनी घर चौराहा, फड़बाजार, मुख्य डाकघर, केइएम रोड, पब्लिक पार्क, रवींद्र रंगमंच होते हुए डूंगर महाविद्यालय पहुंची। रास्ते में किसान नेताओं ने मेजर पूर्णसिंह और चंद्र चौधरी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Posts



टिप्पणियाँ