लॉयन न्यूज,बीकानेर। कूटरचित दस्तावेजों से षडयंत्रपूर्वक धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी किशोर सिंह निवासी अमरसिंहपुरा ने गौरव मदान और धर्मादेवी के खिलाफ सदर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना कचहरी परिसर की हैं। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि उसने जूनागढ़ किले के पास एक दुकान 100 वर्गफीट की सौदा 8 लाख रूपए में ओमप्रकाश से तय किया था। यह दुकान गौरव मदान की माता धर्मादेवी की नही हैं। गौरव मदान ने कूटरचित दस्तावेजों और षडयंत्रपूर्वक अपनी माँ के नाम पर करवा ली। जबकि सौदा ओमप्रकाश से प्रार्थी ने तय किया था। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ